उत्तराखंड BJP के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार, कही ये बात..

Share

उत्तराखंड बीजेपी के निर्विरोध नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए दोबारा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने पर धन्यवाद दिया है। Mahendra Bhatt BJP State President कहा कि प्रदेश प्रभारी ने हमेशा उत्तराखंड में पार्टी संगठन को मजबूत किया है, जिस वजह से आज पार्टी मजबूत हुई है। पिछले 3 साल में राजनीतिक चुनौतियों को सफलता के साथ संभव करके दिखाया। हर चुनौतियों में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी है। विरोधी दलों को केदारनाथ सीट पर कमल खिलाकर हमने मुंह तोड़ जवाब दिया है। वहीँ प्रदेश में 22 लाख प्रांतीय सदस्य भाजपा ने बनाने का काम किया, जिसमें 15 हजार सक्रिय सदस्य भी हैं। मौजूदा पंचायत चुनाव में प्रत्येक ग्राम पंचायत पर सक्रिय कार्यकर्ता को लड़ना और जिताना हमारा लक्ष्य है। साथ ही सबसे बड़ी चुनौती 2027 में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर हैट्रिक बनाने कि है। 2027 में 60 पार का नारे के साथ रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल करेंगे।