बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही से पहले उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक, आएंगे ये महत्वपूर्ण प्रस्ताव

आज बुधवार को विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही से पहले धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित हो सकते हैं।

Share

उत्तराखंड में विधानसभा के बजट सत्र के बीच बुधवार को सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक होगी। Uttarakhand Cabinet Meeting 19 फरवरी को सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट होगी। देहरादून विधानसभा भवन होने वाली कैबिनेट बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। क्योंकि वर्तमान समय में विधानसभा बजट सत्र आहूत है और ऐसे में इस मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान उत्तराखंड राज्य से जुड़ा सबसे महत्वपूर्ण विषय भू-कानून पर सहमति बन सकती है। राज्य सरकार लगातार भू-कानून को और सख्त बनाने पर जोर दे रही है। इसके लिए इसी विधानसभा सत्र में भू-कानून संशोधन संबंधी विधेयक आ सकता है। कैबिनेट की बैठक में इसका प्रस्ताव आ सकता है।

इसके अलावा उत्तराखंड ऑनलाइन दस्तावेज रजिस्ट्रीकरण नियमावली-2025, परिवहन विभाग की रोड सेफ्टी पॉलिसी, शिक्षा विभाग में बीआरपी-सीआरपी के साथ ही चतुर्थ श्रेणी के 4100 पदों पर भर्ती संबंधित प्रस्ताव, प्रदेश के सभी नगर निकायों में एक समान टैक्स प्रणाली किए जाने संबंधित प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है। इसके अलावा उत्तराखंड के पुराने बाजरों को नए सिरे से विकसित करने के लिए री-डेवलपमेंट नीति संबंधित प्रस्ताव, उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेज में पीजी की पढ़ाई करने वाले डॉक्टर्स अगले दो साल तक दूसरे राज्यों में नौकरी नहीं कर सकेंगे, इससे संबंधित प्रस्ताव। एकल महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का प्रस्ताव पर भी मुहर लगने की संभावना है।