उत्तराखंड में ऐसा पहली बार हुआ है, जब कैबिनेट मंत्री की हत्या की साजिश रची गई हो।
Saurabh Bahuguna murder Conspiracy
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के खिलाफ हत्या के षड्यंत्र के मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। देहरादून में कैबिनेट मंत्री के सरकारी आवास पर पुलिस अफसर का आना जाना लगा है। इस मामले में उधम सिंह नगर पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब पुलिस एक के बाद एक खुलासे कर रही है। इस प्लान से कितने लोग जु़ड़े हैं? सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। अब तक मिली जानकारी कहती है कि हल्द्वानी जेल में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश रची गई। सितारगंज का रहने वाले हीरा सिंह को इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर हीरा सिंह हल्द्वानी जेल गया था। यहां उसकी मुलाकात सतनाम से हुई थी। यहां से सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश की शुरुआत हुई।हीरा सिंह के दिल में सौरभ बहुगुणा को लेकर गुस्सा था। उसे इससे पहले जेल हो चुकी है और इसके लिए वो सौरभ बहुगुणा को ही जिम्मेदार मानता था। साथ ही उसका खनन का व्यापार भी ठप हो गया था। इसमें भी वो कैबिनेट मंत्री को ही दोषी मानता था। इसी वजह से उसने जेल में सतनाम के साथ मिलकर मंत्री की हत्या की साजिश रच डाली। आगे पढ़िए
इसको लेकर 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी को गिरफ्तारी भी कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही कैबिनेट मंत्री की सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है। फिलहाल उन्हें वाई कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। माना जा रहा है कि अब उन्हें वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी जा सकती है। इस मामले में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया 4 अक्टूबर को ही हीरा सिंह सितारगंज स्थित उनके आवास पर पहुंचा था। इस बात से भी कोई मना नहीं कर सकता कि हीरा सिंह तबसे लेकर अब तक कैबिनेट मंत्री की रेकी कर रहा था। अब साजिश को अंतिम रूप दिया जाना था। उससे पहले मामले का खुलासा हो गया। इस बात से भी गुरेज नहीं है कि कुछ राजनीतिक चेहरे भी साजिश में शामिल हो सकते हैं। देखना है कि Saurabh Bahuguna murder Conspiracy केस में आगे क्या होता है।