दोस्तों, उत्तराखंड में सीएम बदलने की चर्चाओं पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ी साफगोई से विराम लगा दिया है! हरिद्वार में दिखी शाह और धामी की जबरदस्त बॉन्डिंग ने सभी अटकलों को किया खारिज। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाकर और विकास की नई मिसाल कायम करते हुए, धामी सरकार ने प्रदेश का मान बढ़ा दियाऔर भी न जाने क्या कुछ और हुआ इस शाह के हरिद्वार दौरे के द्वारान लेकिन आप कितने सहमत हैं जनता को कितनी राहत है ये आप ही बताएंगे लेकिन मै आपको पूरी खबर बताता हूं। दोस्तो उत्तराखंड में पिछले कुछ समय से गाहे-बगाहे मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाएं चल रही थीं। कभी विपक्ष ये दावा करता था, तो कभी पार्टी में ही सीएम के विरोधी ऐसी हवा बनाते थे। ऐसे में आम जनता में भी ये खबरें चर्चा का विषय बनती थीं हालांकि समय-समय पर सीएम धामी ने खुद ऐसी अफवाहों का खंडन किया था। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरिद्वार दौरे ने साफ कर दिया कि सीएम बदलने की चर्चाएं बे सिर पैर की थीं।
दोस्तो हरिद्वार में ‘धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जो बॉन्डिंग दिखी, उसने विपक्ष और धामी के विरोधियों के माथे पर जरूर बल ला दिए होंगे ऐसे बीजेपी वाले खूब कह रहे हैं। अमित शाह ने जमकर सीएम धामी की तारीफ की. सीएम धामी के किए कार्यों को सराहा। दोस्तो अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड में धामी के नेतृत्व में दिन दूनी रात चौगुनी उन्नति हो रही है। पहले बिना रिश्वत नौकरी नहीं मिलती थी अब बिना रिश्वत नौकरी मिल रही न पर्ची (सिफारिश) न खर्ची (रिश्वत) के नौकरी मिल रही है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के जमाने में भ्रष्टाचार के ढेरों आरोप लगे। दलित छात्रवृत्ति घोटाला हुआ। कमीशन एजेंटों से भरा सचिवालय होता था। धामी सरकार ने इन सब पर लगाम लगाई। इसके अलावा अमित शाह ने राज्य सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि धामी सरकार नकल विरोधी कानून लाई। विरोधी भी धामी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकते है। धामी यूसीसी लाए एक ही कानून से सबको देश में रहना होगा। उत्तराखंड देश भर में यूससीसी लागू करने वाला पहला राज्य बना। यूसीसी जनसांख्यिकी में अप्राकृतिक वृद्धि रोकने में मददगार होगी। इसके लिए मैं धामी जी को बधाई देना चाहता हूं। अमित शाह के साथ सीएम धामी की जो बॉन्डिंग दिखी, वो उनके विरोधियों और विपक्ष को ये संदेश देने में सफल रही होंगी कि कोई जल्दी सीएम बदलने की चर्चा भी नहीं करेगा। बीजेपी हाईकमान में पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष के साथ गृह मंत्री अमित शाह भी प्रमुख स्थान रखते हैं। ऐसे में अमित शाह द्वारा की गई सीएम धामी की तारीफ और सैकड़ों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास 2027 के विधानसभा चुनाव तक मुख्यमंत्री के रूप में धामी की कुर्सी को मजबूती देगा, ऐसा राजनीतिक जानकारों का मानना है।
दोस्तो सीएम धामी के दूसरे कार्यकाल को 23 मार्च को चार साल पूरे हो रहे हैं इस दौरान उन्होंने अनेक कार्य किए हैं। इनमें नकल विरोधी कानून, यूसीसी, धर्मांतरण कानून, मदरसा बोर्ड भंग करना, ऑपरेशन कालनेमि, ड्रग्स फ्री उत्तराखंड, भूमि कानून, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत 16 पौराणिक मंदिरों का जीर्णोद्धार, महिलाओं के लिए लखपति दीदी और देहरादून में एआई आधारित ट्रैफिक सिस्टम को मंजूरी शामिल हैं। इधर दोस्तो शनिवार को ही एनसीआरबी ने उत्तराखंड को इंटर-ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (ICJS) 2.0 के राष्ट्रीय कार्यान्वयन में देश में पहला स्थान दिया है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के नए से नए CCTNS/ICJS प्रोग्रेस डैशबोर्ड के अनुसार, उत्तराखंड ने 93.46 स्कोर के साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरिद्वार दौरे ने सीएम धामी की ताकत और उनके नेतृत्व की मजबूती को साबित कर दिया है। भ्रष्टाचार पर कड़ा नियंत्रण, विकास के अनेक कदम और जनता की भलाई को ध्यान में रखते हुए सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। एनसीआरबी की इस ताजा रिपोर्ट ने भी उत्तराखंड को देश में नंबर एक राज्य बना दिया है। 2027 तक विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ये सभी संकेत साफ करते हैं कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कुर्सी पर कोई जल्दी भी सवाल नहीं उठा पाएगा। हम सबके लिए ये समय है उम्मीदों को लेकर आगे बढ़ने का