साइकिल पर स्कूल जाते थे उत्‍तराखंड के सीएम धामी, लोग कहते हैं- फ्लॉवर नहीं फायर भी हैं पुष्कर

Share

CM Pushkar Singh Dhami Birthday: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाने की सोची और इसी के साथ प्रदेशवासियों से मिले प्यार के लिए आभार व्यक्त किया। जन्मदिन के अवसर पर गृह अमित शाह सहित तमाम राजनेताओं और सितारों की ओर से उन्हें बधाई संदेश दिए जा रहे हैं। आज जानिए उनके बारे में खास बातें.. पुष्कर सिंह धामी का जन्म जनपद पिथौरागढ़ की ग्राम सभा टुण्डी, तहसील डीडीहाट में हुआ है। वह एक साधारण परिवार से आते हैं।

उनके पिता भारतीय सेना में थे। पुष्‍कर सिंह धामी साइकिल पर स्‍कूल जाते थे। वहीं उन्‍हें क्‍लास मॉनीटर बनने का बहुत शौक था। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के पिता का नाम स्वर्गीय शेर सिंह धामी है जो क‍ि पूर्व सैनिक थे। उनकी माता का नाम बिशना देवी है। उनकी पत्‍नी का गीता धामी और उनके दो बेटे हैं। जिनके नाम क्रमश: दिवाकर और प्रभाकर है। पुष्‍कर सिंह धामी के साथ पढ़ाई करने वाले उनके मनोज सिंह राणा बताते हैं कि वह बचपन से ही मेहनती थे। हाईस्कूल से आगे की पढ़ाई उन्‍होंने खटीमा के थारू राजकीय इंटर कॉलेज से की है। इस दौरान पुष्‍कर सिंह धामी और उनके अन्‍य दोस्‍त साइकिल से स्‍कूल जाया करते थे।

सभी दोस्‍त पुष्‍कर सिंह धामी के घर के आगे एकत्र होते थे और यहीं से साथ में स्‍कूल जाते थे। धामी पढ़ाई में बहुत तेज थे। वह बहुत जल्दी लोगों से घुलमिल जाते थे और दोस्ती करने में भी माहिर थे। उन्हे क्लास मॉनीटर बनने का बहुत शौक था। सीएम धामी ने लखनऊ विश्वविद्यालय से पीजी डिप्लोमा (मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध) किया। बीए, एलएलबी एवं डीपीए (डिप्लोमा इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) भी किया। आरएसएस के संघ शिक्षा वर्ग प्रशिक्षित स्वयंसेवक बने। दो वर्ष लखनऊ विश्वविद्यालय से प्रांतीय स्तर तक दायित्वधारी कार्यकर्ता रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में 10 साल तक कार्य किया। लगातार दो बार 2002 से 2008 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष रहे)। 2001 से 2002 तक उत्‍तराखंड मुख्‍यमंत्री विशेष कार्याधिकारी रहे।

2010-2012 तक शहरी अनुश्रवण समिति, उत्तराखंड शासन उपाध्यक्ष रहे और राज्यमंत्री दर्जा मिला। 2012-2017 तक खटीमा विधायक रहे। 2017-2022 तक खटीमा विधायक रहे। 2016 से 2021 तक उत्तराखंड भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। 4 जुलाई 2021 से 11 मार्च 2022 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे व 11 मार्च 2022 को इस्तीफा दे दिया। 21 मार्च 2022 को भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक दल के नेता चुने गए और दोबारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने।

मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने पूरे उत्तराखंड में अपनी अलग पहचान बना ली और देवभूमि के युवाओं के बीच लोकप्रियता बढ़ गई। पुष्कर फ्लॉवर भी और फायर भी। चुनाव प्रचार के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बयान के बाद सीएम धामी ने खूब सुर्खियां बटोरीं। भाजपा ने चुनाव हारने के बावजूद धामी को फिर कमान सौंपी। और इस तरह वह हारकर भी बाजीगर बन गए।