Uttarakhand Congress Executive: उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने उत्तराखंड कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को लेकर जानकारी दी। करन माहरा ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन जल्द होने जा रहा है। उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा का साफ कहना है कि दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव और राहुल गांधी की पदयात्रा की वजह से कार्यकारिणी में थोड़ी देरी हुई है, लेकिन अब कार्यकारिणी को लेकर सभी चीजें फाइनल हो चुकी हैं।
करन माहरा ने बताया कि इस बार प्रदेश कार्यकारिणी में 35 महामंत्री 25 उपाध्यक्ष और 40 के करीब सचिव बनाए जाएंगे। इसके साथ ही करन माहरा ने कहा कि इस बार कार्यकारिणी सीमित होगी और जिन नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी उन्हें काम करना होगा। पद लेकर और गाड़ी पर बोर्ड लगाकर घूमने के लिए पद नहीं दिए जाएंगे। इस बार जिन भी पदाधिकारियों को पार्टी संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी उन्हें प्रभारी के तौर पर भी काम करना होगा यानी फ्रंटल संगठन, संगठनात्मक जिलों और महानगरों की जिम्मेदारी दी जाएगी।