उत्तराखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन मुद्दों को लेकर किया राजभवन में हल्ला बोल, नेताओ ने दी गिरफ्तारी

Share

देहरादून: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में राजभवन कूच किया। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर आगे जाने से रोक दिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अगुवाई में कांग्रेसी यहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी भी दी।

राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय से पार्टी नेता व कार्यकर्ता 11 बजे राजभवन के लिए निकले। करीब 12 बजे हाथीबड़कला बैरिकेडिंग पर भारी पुलिस बल ने कांग्रेस नेताओं को आगे नहीं जाने दिया, यहां पर पुलिस और कांग्रेस नेताओं की जमकर झड़प हुई। सरकार की ओर से अग्निपथ योजना के जरिये युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। दूसरी ओर प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस के महंगाई के खिलाफ राजभवन कूच को रजनीति से प्रेरित करार दिया।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2016-17 से 2020-21 के बीच कुल 798 महिलाओं ने प्रसव के दौरान या प्रसव से जुड़ी मुश्किलों के चलते दम तोड़ा। वर्ष 2016-17 में राज्य में कुल 84 मातृ मृत्यु हुईं। 2017-18 में 172, 2018-19 में 180, 2019-20 में 175 और 2020-21 में 187 महिलाओं ने बच्चे को जन्म देने की प्रक्रिया में जान गंवाई। स्वास्थ्य विभाग में 64 प्रतिशत महिला रोग विशेषज्ञों की कमी है। सरकारी अस्पतालों में करीब 60 प्रतिशत बाल रोग विशेषज्ञ नहीं है। ऐसे में मातृ-शिशु मृत्यु दर को रोकना बड़ी चुनौती है।

वही भाजपा पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि हाल ही में ईडी ने कांग्रेस के अध्यक्ष और अन्य बड़े नेताओं से पूछताछ की है, जिससे कांग्रेस बौखला गई है। अब वह सत्तारूढ़ भाजपा पर पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जांच एजेंसियों को सहयोग करना चाहिए, न कि आरोप प्रत्यारोप कर जांच से भागने का रास्ता चुनना चाहिए। चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा की राष्ट्र भक्ति और विचारधारा पर कहने से पहले कांग्रेस को अपने गिरेबान मे झांकने की जरूरत है।