न मेडिकल कालेज में आयोजित वार्षिक फेस्ट ‘फार्निक्स’ में लोक संस्कृति के रंग बिखरे। छात्र-छात्राओं ने जागर,नंदा राजजात समेत विभिन्न लोक गीतों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भावी चिकित्सकों की ओर से दी गयी प्रस्तुति पर प्रसन्नता व्यक्त करते कहा कि मेडिकल छात्रों को अपनी लोक संस्कृति की भी अच्छी परख है। इस अवसर पर उन्होंने चिकित्सकों को सम्मानित भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा वर्ग से उनका हमेशा से ही विशेष लगाव रहा है। यही वजह है कि भारी व्यस्तता के बावजूद वह खुद को इस आयोजन में आने से नहीं रोक पाए। उन्होंने कहा कि चिकित्सक भगवान का दूसरा रूप होता है और ईश्वर की कृपा ही है जो आप इस क्षेत्र में हैं। क्योकि नर सेवा नारायण सेवा होती है। यह आप सभी की मेहनत का परिणाम है कि देश में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान सफल हो पाया है। इसके लिये मैं स्वास्थ्य कर्मियों सहित इस क्षेत्र से जुड़े सभी व्यक्तियों का आभारी हूं।