ग्रेड पे 4200 से बढ़ाकर 4600 करने की मांग को लेकर फिर से पुलिसकर्मियों के परिजन सड़क पर उतर आए हैं। बड़ी संख्या महिलाएं देहरादून के गांधी पार्क के सामने एकत्रित होकर नारेबाजी कर रही हैं।
नारेबाजी कर रही महिलाओं का कहना है पुलिसवालों के परिजन चुप नहीं रहेंगे, 4600 ग्रेड पे लेकर रहेंगे। इससे पहले भी महिलाएं ग्रेड पे बढ़ाने की मांग को लेकर कुछ दिन पहले सड़क पर उतरी थीं। कुछ देर में ये महिलाएं सीएम आवास भी कूच कर सकती हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है। नारेबाजी कर रही महिलाओं ने कहा कि नारी शक्ति का एक ही पुकार हमें हमारा अधिकार दें सरकार। बीच का रास्ता एक स्टार 4200 नहीं चाहिए, सिर्फ 4600 ग्रेड पे दें सरकार। बैठकें बैठकें छोड़ दो 4600 पर जोर दो। ये महिलाएं हाथ मे अलग अलग तख्ती लेकर प्रदर्शन कर रही हैं।