उत्तराखंड: चलती बस में चालक को आया हार्ट अटैक, खेत में घुसा वाहन..मची चीख पुकार

Spread the love

उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले में रुद्रपुर के पास रोडवेज बस का हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी बस के ड्राइवर को बस चलाते हुए अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद बस बेकाबू होकर खेत में घुस गई। Roadways bus accident near Rudrapur बस में सवार 28 यात्रियों के बीच मदद को चीख पुकार मच गई। इसी के बीच बस में ही सवार एक नर्स ने ड्राइवर को सीपीआर देकर उसकी जान बचाई। हालांकि, राहत की बात रही कि बस हादसे में किसी की भी जान नहीं गई। परिचालक महेश चंद्र ने बताया कि बस में 28 सवारियां थी और बस सुबह तीन बजे हरिद्वार से रुद्रपुर के लिए चली थी। बस यूपी 08 पीए 2369 रुद्रपुर डिपो की है।

बस एनएच 74 पर जाफरपुर में कंटोपा के पास पहुंची तो बस चालक गुरुविंदर सिंह को अचानक हार्ट अटैक आ गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत की खंती में जा घुसी। वहीं हादसा होता देख आसपास के लोग एकत्र हुए और बस चालक को बाहर निकाला। जबकि सवारियों को आपातकालीन द्वार खोलकर बाहर निकाला गया। हालांकि, राहत की बात रही कि बस हादसे में किसी भी यात्री की जान नहीं गई। बस में सवार नर्स दिव्या कंबोज तुरंत समझ गयी कि चालक को हार्ट अटैक आया है। इस पर उन्होंने तत्काल चालक को सीपीआर दिया और आपात स्थिति में उसकी जान बचाई। इसके बाद 108 एंबुलेंस को बुलाया गया और चालक को जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया।