देवभूमि उत्तराखंड में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पिता पर नाबालिग बेटी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। Minor Girl Physical Abuse In Haldwani पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग की उम्र 13 वर्ष है और वह सातवीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस के अनुसार मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पहले अंदेशा था कि माता-पिता के बीच विवाद में यह मामला दर्ज कराया गया है। मगर जांच हुई तो पिता की गंदी करतूत सबके सामने आ गई।
हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग ने पिता पर ही रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक नााबलिग की उम्र 13 साल है। वह सातवीं की छात्र है। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी थी। मां ने आरोप लगाया कि उसका पति ने उसकी नाबालिग बेटी से रेप किया है। कहना था कि जब वह घर से बाहर जाती थी तो उसका पति उसकी बेटी के साथ अकसर गंदी हरकत करता था। एसओ दिनेश जोशी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया है। बताया कि आरोपी पिता गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।