उत्तराखंड की मशहूर जनजाति लोक गायिका रिंकू राणा का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वह अपने मायके बिचपुरी नानकमत्ता से होली मना कर अपनी भतीजी के साथ स्कूटी से लौट रही थी। Singer Rinku Rana Accident इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गई। उपचार के दौरान उनका निधन हो गया है। परिजनों में कोहराम मच गया। साथ ही इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कल्याणपुर नोगजा निवासी लोक गायिका रिंकू राणा पत्नी महेश राणा अपनी भतीजी जिया राणा के साथ किसी कार्य से सिसौना, सितारगंज गई थीं। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जब वह सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर किसी से बात कर रही थी। गायिका रिंकू के साथ उनकी भतीजी जिया राणा भी थी। तभी तेज गति से आ रहा ईंटों से ओवर लोड ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल रिंकू राणा को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी भतीजी का इलाज जारी है। रिंकू राणा के शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा उपजिला अस्पताल लाया गया है। रिंकू राणा उम्र 36 वर्ष है। वह अपने पीछे अपने 9 साल के बेटे निशांत सिंह एवं पति महेश सिंह को छोड़ गई हैं। रिंकू राणा थारू जनजाति के लोक कलाकार बंटी राणा के सांस्कृतिक दल के साथ राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में प्रस्तुति देती थीं।