उत्तराखंड: GRP जवान ने सगाई कर युवती से बनाए संबंध, जबरन 10 दिन बंधक बनाकर तोड़ा रिश्ता

Spread the love

हरिद्वार जिले के रुड़की में जीआरपी जवान ने सगाई के बाद युवती से शारिरिक संबंध बनाने और फिर रिश्ता तोड़ने का मामला सामने आया है। Woman Accused A Grp Jawan अब छात्रा ने गंगनहर कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। छात्रा का आरोप है कि उसका दूसरी महिला से भी संबंध है। मंगेतर अब दूसरी महिला से कोर्ट मैरिज करने की तैयारी कर रहा है। युवती ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वो करीब एक साल पहले वो जालंधर सत्संग में गई थी। उसी समय उसका कोई परिजन रेलवे स्टेशन के पास से गायब हो गया था। इसके बाद युवती ने जालंधर जीआरपी में परिजन की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उस समय वहां पर तैनात जवान ने उसका मोबाइल नंबर भी लिया था।जिसके बाद जवान युवती के साथ बात करने लगा और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। युवती का आरोप है कि जवान ने रुड़की आकर उसके साथ रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में संबंध बनाए, जिसके बाद युवती ने जवान के साथ शादी का दबाव बनाया।

जिसके बाद जीआरपी जवान ने अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर बीते जून माह में रुड़की के एक होटल में युवती से मंगनी की। छात्रा ने मंगनी के फोटो इंस्टग्राम पर पोस्ट कर दिये। यह फोटो देख एक महिला ने छात्रा से बातचीत शुरू की और फाेटों में अंगूठी पहना रहे जीआरपी जवान के बारे में पूछा। छात्रा ने मंगनी के फोटो इंस्टग्राम पर पोस्ट कर दिये। यह फोटो देख एक महिला ने छात्रा से बातचीत शुरू की और फाेटों में अंगूठी पहना रहे जीआरपी जवान के बारे में पूछा। छात्रा ने बताया की उसके साथ मंगनी हुई है। जिसके बाद महिला ने बताया कि जीआरपी जवान तो उसे प्यार करता है और उनकी शीघ्र ही कोर्ट मैरिज होनी है। आरोप है कि मंगेतर कुछ दिन पहले रुड़की आया और युवती को अपने घर ले गया। हालांकि युवती के परिजनों को इस बात की जानकारी नहीं हुई। आरोप है कि युवती को जवान ने दस दिन तक बंधक बनाकर रखा, जब परिजनों ने दबाव डाला तो मंगेतर उसे लेकर रुड़की आया और मंगेतर ने रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने जीआरपी जवान के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।