Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में झमाझम बारिश के आसार, 2 मिनट में जान अपडेट लीजिए

Share

Uttarakhand Weather Update 3 October मानसून ने शनिवार को देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी से विदा ले ली। पहाड़ी जिलों से मानसून की विदाई नहीं हुई है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के चार पहाड़ी जिले में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश का अंदेशा जताया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मंगलवार को पहाड़ों में कहीं-कहीं हल्की सी मध्यम बौछारें पड़ सकती है। जबकि निचले क्षेत्रों में धूप खिली रहेगी। अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। चटक धूप खिलने से ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है। हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है।

 

मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर का पहला पखवाड़ा गर्म रहने का अनुमान है। देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार और उधम सिंह नगर के कुछ हिस्सों में मानसून लौट चुका है जबकि उत्तराखंड के अन्य जिलों से फिलहाल मानसून की औपचारिक विदाई नहीं हुई है। उत्तराखंड में इस सीजन में अब तक सामान्य से महज चार फीसदी ज्यादा 1209 एमएम बारिश हुई है। सितंबर में औसत वर्षा सामान्य से 17 प्रतिशत कम दर्ज की गई। सीजन में बागेश्वर और देहरादून समेत छह जिलों में अधिक वर्षा, जबकि पौड़ी व चंपावत समेत सात जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई। अगस्त में भी सामान्य से छह प्रतिशत कम वर्षा हुई थी। हालांकि, जुलाई में मेघ जमकर बरसे और सामान्य से 32 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई। प्रदेश में अब मानसून की विदाई का समय बिल्कुल नजदीक आ गया है। पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क होने लगा है।