उत्तराखंड में कितने बजे दिखेगा चांद? क्या है करवा चौथ का शुभ संयोग..2 मिनट में पढ़ लीजिए

Share

करवा चौथ का पर्व सुहागिनों के लिए खास होता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। मां पार्वती व भगवान शिव की पूजा करने का इस दिन महातम्य है। इस बार करवाचौथ के दिन बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है। चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृष में रहेंगे, शाम को पूजा के समय चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में होगी। इस नक्षत्र को सुहागिनों के लिए बेहद खास बताया जाता है। आज ही सर्वसिद्धि योग भी बन रहा है, जो कि पूजा के लिए अत्यंत शुभ योग है। पहले आप ये जान लीजिए कि आपके शहर में चांद कब निकलेगा। (Uttarakhand Karva Chauth moon Timing) उत्तराखंड में 8 बजे से चांद का दिखना शुरू हो जाएगा। राजधानी देहरादून में चंद्रोदय का समय शाम 8 बजकर 02 मिनट है। इसी तरह हरिद्वार में शाम 8 बजकर 02 मिनट पर चांद के दर्शन होंगे। आगे पढ़िए 

चतुर्थी तिथि 12 अक्टूबर को रात 01 बजकर 59 मिनट से आरंभ होगी। ये 14 अक्टूबर को सुबह 03 बजकर 08 मिनट पर समाप्त होगी। यानी गुरुवार की चतुर्थी तिथि को शुभ माना गया है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित कहा जाता है। चतुर्थी तिथि भगवान श्रीगणेश की मानी जाती है। इस साल करवा चौथ पर पूजन के कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, अमृत काल शाम 04 बजकर 08 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। पूजा की कुल अवधि 01 घंटा 42 मिनट की है। इसके अलावा सुबह 11 बजकर 44 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त है। इस साल करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय रात 08 बजकर 09 मिनट पर है। मौसम विभाग के अनुसार ज्यादातर जगह मौसम साफ रहेगा। इससे चंद्रमा के दर्शन करने में किसी तरह की समस्या नहीं आएगी