उत्तराखंड के काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर है। यहां यूपी एसओजी की दबिश के दौरान फायरिंग की गई। इस दौरान ज्योष्ठ ब्लॉक प्रमुख की पत्नी गुरप्रीत कौर की गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्रवासी आक्रोशित हो गए हैं। गुस्साए लोगों ने एनएच पर जाम लगा दिया। इस वक्त मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। बताया जा रहा है कि यूपी एसओजी की टीम 50 हज़ार के ईनामी बदमाश को पकड़ने गई थी। काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भरतपुर में दबिश देने आयी पुलिस और जसपुर भाजपा के ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख गुरताज भुल्लर के परिवार में नोक झोंक हो गई। आगे पढ़िए
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षो के बीच फाफायरिंग हुई है। इस फायरिंग में जिस महिला की मौत हुई है, वो बीजेपी के ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर कि पत्नी थी। इस घटना में 2 पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है। कुछ पुलिसकर्मियों को गंभीर चोट लगने की भी खबर है। इस बीच एसएसपी मंजूनाथ टीसी, गदरपुर विधायक अरविंद पाण्डेय, पूर्व सांसद बलराज पासी और पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे है. स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है