Uttarakhand Monsoon Session: सदन में पेश हुआ 5 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट, 8 विधेयक पेश

Spread the love

उत्तराखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज दूसरा दिन है। आज सदन के पटल पर अनुपूरक बजट के साथ-साथ 8 विधेयक भी पेश किए गए। Uttarakhand Assembly Monsoon Session 2024 वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पांच हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का अनुपूरक बजट पेश किया। वहीं इसके साथ ही आठ विधेयक भी सदन पटल पर रखे गए। इसके साथ ही विधायकों के वेतन भत्तों में बढ़ोत्तरी विधेयक पर भी मुहर लगी।

सत्र के दूसरे सदन में आठ विधेयक हुए पेश

  1. उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916) संशोधन विधेयक 2024
  2. उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959) संशोधन विधेयक 2024
  3. उत्तराखंड लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली विधेयक 2024
  4. उत्तराखंड राज्य विधानसभा विविध संशोधन विधेयक 2024
  5. उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950) संशोधन विधेयक
  6. उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय विधेयक 2024
  7. उत्तराखंड कामगार और सुधारात्मक सेवाएं विधेयक 2024
  8. विनियोग विधेयक 2024