उत्तराखंड में ग्राम्य विकास विभाग और सहायता समूहों से जुड़ी सवा लाख महिलाओं को 2025 तक लखपति बनाने की तैयारी कर रहा है। जी हां उत्तराखँड में मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना शुरू होने जा रही है। नवंबर महीने में शुरू होने वाली इस योजना के तहत 1 लाख 25 हजार महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है। दरअसल ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने कहा कि 9 नवंबर को अपनी जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाएगा। इसी क्रम में 4 नवंबर को मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद इसकी लाॉन्चिंग करेंगे।
योजना के तहत उत्तराखंड राज्य गठन के 25वें साल यानी 2025 तक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी कुल तीन लाख 67 हजार महिलाओं में से सवा लाख को आजीविका मिशन के तहत लखपति बनाना है। ऐसे में इन महिलाओं की सालाना आय एक लाख के पार पहुंचाई जाएगी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को भी आवास दिए जाएंगे। मंत्री गणेश जोशी ने कहा है कि आवास आवंटन की प्रक्रिया समय रहते पूरी कर ली जाए। इसी प्रकार कार्यक्रम के दौरान कौशल योजना के लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। स्वयं सहायता समूह विभिन्न तरह के उत्पाद तैयार करने के साथ ही कई जगह मार्केटिंग का काम भी कर रहे हैं। इस योजना से 1 लाख 25 हजार महिलाओं को 2025 तक लखपति बनाने की तैयारी