उत्तराखंड पंचायत चुनाव: कही टॉस से जीते तो कही पर्ची से हुआ फैसला, कही जेठानी-देवरानी तो कही सगे भाइयों की हुई जीत

Share

उत्तराखंड पंचायत चुनाव के नतीजों की तस्वीर साफ हो गई है। इस बार के पंचायत चुनाव में किसी भी पार्टी का एकतरफा प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है। इस बार निर्दलीयों ने भी बड़ी बाजी मारी है।  हालांकि चुनावी नतीजे भी काफी दिलचस्प रहे हैं। Uttarakhand Panchayat Chunav Result कहीं कोई प्रत्याशी टॉस से जीता है तो कहीं कोई प्रत्याशी पर्ची के जरिए चुनाव में जीत हासिल की है। वहीं देवरानी-जेठानी और पति-पत्नी की जोड़ी ने भी इस बार के चुनाव में कमाल किया है। धनौला क्षेत्र पंचायत सीट से साक्षी थापा विजयी हुई हैं, जबकि धनौला ग्राम पंचायत सीट से सोनिया थापा प्रधान चुनी गई हैं। साक्षी थापा देवरानी हैं और सोनिया जेठानी है। दोनों पहली बार मैदान में उतरीं और विजयी हुईं। दोनों ने बताया कि परिवार ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया। साक्षी 23, जबकि सोनिया 30 वोटों से जीती हैं। चुनाव जीतने के बाद दोनों ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। ऐसे ही बड़ासी ग्रांट से अरविंद कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए हैं। उनके भाई राहुल बड़ासी ग्राम पंचायत सीट पर प्रधान चुने गए हैं। दोनों भाई अपना कारोबार करते हैं। अरविंद ने बताया कि ग्रामीणों के कहने पर उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा। उनको लोगों ने अपना समर्थन भी दिया है। अखंडवाली भिलंग ग्राम सभा से यशोदा देवी लगातार दूसरी बार चुनकर प्रधान बनी हैं।

चमोली में ग्राम प्रधान के पद पर एक अलग चुनावी जंग लड़ी गई। जंग के अंत में 23 साल के युवा ने बाजी मारकर फैसला अपने कब्जे में किया। खास बात है कि जीत का फैसला वोट के बाद टॉस के जरिए हुआ। चमोली की तरह ही रुद्रप्रयाग में भी बेहद ही रोचक तरीके से ग्राम प्रधान पद पर फैसला आया है। रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ग्राम कांदी गांव के प्रधान पद पर लक्ष्मी देवी और पूनम देवी के बीच कड़ी टक्कर रही। शुरू से ही वोटों की गिनती में दोनों एक दूसरे पछाड़ते हुए आगे बढ़े। रोचक मोड़ तक आया जब आखिरी चरण के वोटों की गिनती में दोनों प्रत्याशियों को बराबार वोट मिले। आइसक्रीम चुनाव चिन्ह प्रत्याशी लक्ष्मी देवी को 168 वोट मिले. जबकि प्रतिद्वंदी पूनम देवी को भी 168 वोट मिले। जिसके बाद मुकाबला बराबरी में आकर रुक गया। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग की नियमावली के तहत पर्ची निकालकर फैसला का निर्णय किया गया. रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी प्रतीक जैन की मौजूदगी में पर्ची निकाली गई। जिसके बाद लक्ष्मी देवी चुनाव चिन्ह लक्ष्मी को विजयी घोषित किया गया। उत्तरकाशी जनपद के विकासखंड डुंडा की ग्राम पंचायत बगसारी में दो प्रत्याशियों को बराबर 70-70 मत मिले बराबर मत मिलने पर जोनल मजिस्ट्रेट डुंडा ने दोनों प्रत्याशियों के समक्ष पर्ची डालकर ARO महिला से पर्ची निकलवाई, जिसमें प्रत्याशी दुर्गा राणा प्रधान पद के लिए विजय घोषित हुईं।