UKPSC Recruitment: उत्तराखंड पटवारी और लेखपाल भर्ती और सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा स्थगित, जानें नई तारीख

Spread the love

UKPSC RSI AA Patwari-Lekhpal Exam-2022 New Schedule: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी और लेखपाल भर्ती) परीक्षा-2022 और सहायक लेखाकार परीक्षा-2022 की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार, राजस्व उप निरीक्षक पदों के लिए परीक्षा और सहायक लेखाकार पद के लिए 12 फरवरी, 2023 को निर्धारित परीक्षा अब 19 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी।

इससे पहले राजस्व उप निरीक्षक परीक्षा-2022 और सहायक लेखाकार परीक्षा 2022 का आयोजन 08 जनवरी, 2023 को किया गया था, जिसे पेपर लीक के कारण निरस्त कर दिया गया है। इसके बाद आयोग की ओर से दोनों भर्ती परीक्षाओं को 12 जनवरी, 2023 के लिए निर्धारित किया गया था। लेकिन अब अपरिहार्य कारणों की वजह से परीक्षा को 19 फरवरी, 2023 को पुनर्निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से नया शेड्यूल चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के इस भर्ती अभियान का उद्देश्य उत्तराखंड राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में पटवारी और लेखपाल भर्ती परीक्षा -2022 के तहत कुल 563 रिक्तियों और सहायक लेखाकारों की भर्ती के तहत राज्य में 661 रिक्तियों को भरना है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है।