उत्तराखंड: स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, एक महिला की मौत, पांच घायल

Spread the love

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है जहां पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा जिसके चलते एक महिला की जिंदगी चली गई। Road Accident In Rudrapur जबकि अन्य कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। मृतका अपने भाई की मौत के बाद मायके जा रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलभट्टा थाना क्षेत्र NH-74 में एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जैसे ही आसपास के लोगों ने इस घटना को घटित होता देखा तो उनकी भीड़ मदद के लिए तुरंत घटनास्थल पर जमा हो गई। जहाँ से उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने नहर में गिरे सभी घायल लोगों को वाहन से बाहर निकाला जिन्हें उपचार के लिए किच्छा के सामुदायिक अस्पताल भेजा गया। जहाँ पर डॉक्टर ने बबीता को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य चार घायलो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हे हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार मृतका महिला के भाई की हाल ही मे मौत हुई थी जिसके बाद महिला अपने मायके जा रही थी लेकिन बीच रास्ते मे ही महिला के साथ हादसा हो गया जिसके चलते उसकी जिंदगी चली गई।