उत्तराखंड के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, चार साल पहले सेना में हुए थे भर्ती

Share

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर है। उत्तराखंड का एक और जवान शहीद हो गया। जानकारी मिली है कि गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत जवान की मौत हुई है। Manish Bisht Martyred In Balakot आधिकारिक सैन्य सूत्रों ने मामले की पुष्टि नहीं की है। जवान के परिजनों को गोली लगने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार जवान चार साल पहले सेना में भर्ती हुआ थे। वर्तमान में वह 18 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे। वो मूल रूप से द्वाराहाट के कफड़ा गांव के रहने वाले थे। उनके पिता स्व. पूरन सिंह बिष्ट का देहांत हो गया है। 23 साल के मनीष बिष्ट चार साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। शनिवार को ही परिवार को उनकी संदिग्ध परस्थितिथियों में गोली लगने से मौत होने की सूचना मिली।

मनीष डेढ़ महीने पहले ही छुट्टी आए थे और ड्यूटी पर लौटे थे। मनीष बेहरुटे बालाकोट मेंढर में तैनात थे। मनीष कोरोनाकाल के दौरान वह कुमाऊं रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। बेटे को गोली लगने की सूचना के बाद मां हेमा देवी बेसुध है। सूत्रों के अनुसार दोपहर के समय सेना की 18 कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात सिपाही मनीष बिष्ट के सिर पर गोली लगी। गोली की आवाज सुनकर जब अन्य साथी मौके पर पहुंचे, तो देखा कि मनीष खून से लथपथ पड़ा था इसके बाद घटना के बारे में उच्च अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद सैन्य चिकित्सक मौके पर पहुंचे, जिन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया।