उत्तराखंड STF ने फरार चल रहे 50 हजार के इनामी को राजस्थान से किया गिरफ्तार, हत्या के मामले में मिली थी सजा

1995 में नानकमत्ता के ग्राम बिचई निवासी जनरल सिंह ने हत्याकांड को अंजाम देने वाला जनरल सिंह डेढ़ साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने आजीवन कारावास की सजा काट रहे फरार कैदी को गिरफ्तार किया है।

Share

उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स और पुलिस की संयुक्त टीम ने सेंट्रल जेल से डेढ़ साल से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। Absconding Prisoner Arrested कैदी हत्या के मामले में सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वो लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। कैदी 27 अगस्त 2023 को वह जेल से फरार हो गया था। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि वर्ष 1995 में नानकमत्ता के ग्राम बिचई निवासी जनरल सिंह ने हत्याकांड को अंजाम दिया था। 23 फरवरी वर्ष 2022 को उच्च न्यायालय ने जनरल सिंह को आजीवन कारावास और दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।

इसके बाद से जरनैल सिंह केंद्रीय कारागार एवं संपूर्णानंद शिविर में सजा भोग रहा था। 27 अगस्त 2023 को वह सितारगंज जेल से फरार हो गया। तब उसके विरुद्ध एक और मुकदमा सितारगंज थाने में पंजीकृत कराया गया और पकड़े ना जाने पर पहले 25 हजार व बाद में 50 हजार का इनाम घोषित किया गया। जिसके बाद से ही थाना पुलिस और एसटीएफ की टीम कैदी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। STF टीम को उसकी लोकेशन के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद एसएसपी और सितारगंज थाने की संयुक्त टीम को राजस्थान की ओर रवाना किया गया। जिसके बाद टीम ने 50 हजार के इनामी को राजस्थान के फलोदी जनपद से गिरफ्तार किया है।