देहरादून में मुस्लिम समुदाय की बड़ी रैली, ये मांगें उठा रहे

Spread the love

मौलाना कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी के विरोध में देहरादून मुस्लिम समाज के लोग एकत्र हुए हैं। यही नहीं गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग भी उठाई जा रही है।

दून में मुस्लिम समुदाय के लोग पुराने बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए हैंं। इसमें शहर के तमाम उलेमा और मस्जिदों के इमाम समेत बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं। शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी, इमाम संगठन के अध्यक्ष रहीस अहमद कासमी पहुंच गए हैं। मुस्लिम सेवा संगठन की ओर से यह है जन आक्रोश रैली की जा रही है। पुलिस की ओर से पहले परमिशन नहीं दी गई थी। यहां पर हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

बड़ी संख्या में लोग यहां तिरंगे झंडे लेकर पहुंचे हैं। हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं। मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी आसिफ कुरेशी सर काम आशीष हुसैन सीता स्थान तमाम लोग मौजूद हैं। सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान और सीओ सिटी शेखर सुयाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई है तो जल्द ही जल्द कार्यक्रम को खत्म किया जाए।