उत्तराखंड में बीते दिनों से प्रदेश में पर्वतीय क्षेत्रों से मैदान तक मौसम शुष्क बना हुआ है। यहां दिन में चटख धूप खिलने से पारे में लगातार इजाफा हो रहा है। मैदानी जनपदों में मौसम शुष्क रहने के चलते गर्मी ने परेशान कर दिया है। Uttarakhand Weather Today 29 March पर्वतीय क्षेत्रों में कहानी-कहानी आंशिक बादल मंडराने से तेज धूप से राहत मिल रही है। शुक्रवार को तेज धूप के साथ ही हल्की हवा भी चलती रही, जिससे गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पूरे सप्ताह मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान है। जिससे पारे में तेजी से वृद्धि हो सकती है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में ही गर्मी बेहाल कर सकती है। दून में तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी लगातार वृद्धि हो रही है। बीते एक सप्ताह में ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.3 और न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा।