उत्तराखंड में बीते दिनों हुई बारिश बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ा दी है। फिलहाल प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है। Uttarakhand Weather Forecast मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और धूप खिली रहने से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है, जबकि राज्य के मैदानी क्षेत्रों विशेषकर हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कुहासा छाने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को राजधानी देहरादून का आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है, वहीं सुबह के समय हल्का कुहासा देखा जा सकता है।
आज देहरादून का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के साइंटिस्ट डॉ रोहित थपलियाल ने बताया कि 7 फरवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसी बीच पश्चिमी विक्षोभ भी आ रहा है, जिसके चलते 9, 10 और 11 फरवरी को तमाम जिलों में हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इन जिलों में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।