नये साल में नई हवाई पट्टीयों के साथ उत्तराखंड नागरिक उड्डयन आम जनता और पर्यटकों को बेहतर हवाई सेवा देने की तैयारी कर रहा हैँ. Uttarakhand will get new air strips सचिव नागरिक उड्डयन विभाग सचिन कुर्वे का कहना हैँ की गौचर चिन्यालीसोड़ के बाद गुंजी में भी हवाई पट्टी का निर्माण शुरू किया जाएगा. इसके अलावा रैथल ज़ो कि उत्तरकाशी जनपद में हैँ वहां पर भी नागरिक उड्डयन विभाग के पास जमीन उपलब्ध हैँ. यहाँ पर हेलीपोर्ट के साथ एक हजार मीटर हवाई पट्टी निर्माण की जाँच की जा रही हैँ. जिससे भविष्य में हवाई सेवाओं को और बेहतर किया जा सके।