राजधानी दून में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। दून में रोशनी की छटा बिखरी है। वहीं, दूनवासियों में खासा उत्साह है। घरों को रंगीन लाइटों से सजाया गया हैं। शाम को शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना के बाद आतिशबाजी शुरू हो गई। Diwali celebration in Uttarakhand दिवाली का दिन उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में काफी सुर्खियों में रहा। दिवाली के दिन सीएम धामी की पॉलिटिकल मुलाकातों ने खूब सुर्खियां बटोरी। इस दिन सीएम धामी ने कई पूर्व मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की। सीएम धामी ने सबसे पहले पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। इसके बाद सीएम धामी भुवन चंद्र खंडूड़ी के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री की कुशलक्षेम जानी। इसके बाद सीएम धामी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। सीएम धामी की इस मुलाकात की सबसे ज्यादा चर्चा हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सोमवार को सहस्त्रधारा, देहरादून स्थित मझाड़ा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने काली गाड़, मझाड़ा गांव एवं सहस्त्रधारा क्षेत्र के आपदा प्रभावितों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना एवं उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र में चल रहे पुर्ननिर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया।