Uttarakhand BJP: भाजपा के महा-जनसंपर्क अभियान के तहत मंगलवार 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के भिन्न-भिन्न प्रदेशों के हजारों कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। अभियान के तहत पीएम मोदी उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के तहत चमोली जिले से भाजपा की जिला अध्यक्ष व नंदप्रयाग नगर पालिका की अध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वार्तालाप करेंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी के सरल ऐप में उत्तराखंड राज्य को तीसरा स्थान मिला है। जिसमें नंदप्रयाग नगर पालिका की अध्यक्ष डॉक्टर हिमानी वैष्णव ने सबसे ज्यादा सरल ऐप में घर-घर अभियान की पोस्ट साझा की है। मंगलवार को उनके इसी कार्य पर उनके द्वारा प्रधानमंत्री से सीधा संवाद किया जाएगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मंगलवार को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में हिमानी वैष्णव मौजूद रहेंगे और प्रधानमंत्री के साथ संवाद कार्यक्रम में संवाद करेंगी।
डॉ. हिमानी वैष्णव (नगर पंचायत नंदप्रयाग की अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बीते माह घर-घर जनसंपर्क अभियान के तहत केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के साथ सेल्फी खींचकर नमो एप और सरल एप पर कुल 1604 फोटो अपलोड कीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे लाभार्थी संग सेल्फी अभियान में चयनित पार्टी पदाधिकारियों से भी संवाद करेंगे। उत्तराखंड से डॉ. हिमानी वैष्णव का चयन हुआ है। वे प्रधानमंत्री को संगठन से संबंधित सवाल भी पूछेंगी।