लापरवाही की भेंट चढ़ा,उत्तराखंड का कमल ! Kamal Dhyani Case| Uttarakhand News

Spread the love

दिल्ली की सड़कों पर एक ऐसी लापरवाही जिसने एक परिवार की खुशियों को तहस-नहस कर दिया। इस बार कीमत चुकानी पड़ी उत्तराखंड के एक परिवार को वो भी अपने 25 साल के लाल को हमेशा-हमेशा के लिए खोकर उत्तराखंड का जो बेटा परिवार के लिए मेहनत कर ना जाने कितने सपने सपने दिल्ली में देख रहा था वो सिस्टम के एक गढढे में दम तोड़ गया। इस खबर के बात कई चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं क्या है परिवार का हाल। कैसे दोस्तो ने को सता रही एक और आशंका। क्या हुई इस मामले में कर्रवाई बताउंगा आपको पूरी खबर अपनी इस रिपोर्ट के जिरिए। दोस्तो अक्सर उत्तराखंड समेत देशभर मे अक्सर सिस्टम की लापरवाही की खबरें सामने आती रहती है, इतना ही नहीं बल्कि इन लापरवाह सिस्टम की वजह से अभी तक कई सारे लोग अपनी जान गवा चुके हैं। ऐसी ही कुछ दुखद खबर राजधानी दिल्ली से सामने आ रही है, जहां पर उत्तराखंड का एक युवक सिस्टम की लापरवाही की भेंट चढ़ा है। युवक की मौत के बाद से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। दिल्ली से उत्तराखंड तक इस हादसे को लेकर कई सवाल हैं। दोस्तो मूल रूप से उत्तराखंड के पौडी जिले के पोखरा के रहने वाले 25 साल का कमल ध्यानी मौजूदा वक्त में दिल्ली के कैलाशपुरी में रहता था जो कई सालों से अपने परिवार के साथ दिल्ली में रह रहे था कमल रोहिणी में एक प्राइवेट बैंक में नौकरी कर अपने परिवार की जिम्मेदारी उठा रहे था और उस परिवार पर सिस्टम ने दुखों का पहाड़ नहीं गिराया बल्कि एक गढ्ढा खोदा।

दरअसल दोस्तो, बीते गुरुवार की रात कमल छुट्टी होने के बाद घर के लिए अपनी बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही कमल की बाइक दिल्ली के जनकपुरी स्थित जोगिंदर सिंह मार्ग पर पहुंची तो दिल्ली जल बोर्ड द्वारा पाइपलाइन के लिए खोदे गए करीब 20 फीट के गहरे गड्ढे मे रात के अंधेरे में गिर गई। सिस्टम की लापरवाही के चलते बिना चेतावनी के खुला छोड़े गए गड्ढे ने कमल की जिंदगी छीन ली। दोस्तो बताया ये जा रहा है कि कि जिस बाइक पर कमल सवार था वह उसने 3 साल पहले अपने जन्मदिन पर खरीदी थी। कमल को बाइक राइडिंग का बेहद शौक था जानकारी ये इस मामले में निकल कर आई कि घर लौटने के दौरान कमल की लगातार अपने परिजनों से बातचीत हो रही थी ,लेकिन जब पूरी रात गुजरने के बाद कमल वापस घर नहीं लौटा तो उनके परिजन चिंतित हो गए ,जिन्होंने रात भर उनकी तलाश की लेकिन कहीं कमल का सुराग नही लगा। इधर शुक्रवार की सुबह करीब 7:00 बजे पुलिस प्रशासन ने कमल के परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद कमल के परिजन तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे ,जहां पर उन्होंने कमल को बाइक के साथ गड्ढे में गिरा हुआ देखा जिससे उन्हे गहरा सदमा लगा और आशंका जताई जा रही है कि अंधेरे में गड्ढा नजर ना आने के कारण कमल बाइक समेत उसमें गिर गए और बाहर नहीं आ सका, लेकिन इससे एक और आशंका जताई जा रही है वो क्या है वो भी बताता हूं। साथ ही वो आरोप जो पुलिस पर लग रहे हैं उसके दोस्तो लगा रहे हैं।

दोस्तो गढ्ढे में गिरे कमल के दोस्त कहते हैं कि हम थाने गए हमारी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई दबाव बनाने के बाद यहां की लोकेशन ट्रेस की हम सभी लोग कई थाने पूरी रात घूमते रहे लेकिन पुलिस वालों ने कमल को ढूंढने की जिम्मेदारी नही उठाई, अगर उन्होंने रात में उसे ढूंढा होता तो शायद उसकी जान बच जाती। इतना ही नहीं है कमल के दोस्त का कहना ये भी है कि घटनास्थल पर बैरिकेट्स नहीं थे दूसरी तरफ बैरिकेड लगे थे। रात में इस गड्ढे को चेक किया गया था जहाँ पर कुछ नही था। कमल के दोस्त ने कमल की हत्या की आशंका जताई है हालांकि इधर पुलिस पूरी मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ है तो उधर इस मामले ने तूल पकड़ा तो जो सिस्मटम जो सरकार बैराकेट्स नहीं लगा पाई जो चेतावनी बोर्ड या ऐसा कोई संकेत चिंह वहां नहीं लगा पाई जिससे ये हादसा होने से बच जाता। वो दिल्ली सरकार हादसे के बाद एक्शन मोड में नजर आई इस मामले में तीन इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है वहीं उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं, लेकिन इन सब के बाद सवाल ये कि लापरवाही के चलते दुनिया से चला गया कमल क्या वापस आ पाएगा। दोस्तों, एक युवा जीवन केवल लापरवाही और अनदेखी के चलते खत्म हो गया। कमल ध्यानी की मौत ने न सिर्फ उसके परिवार की दुनिया उजाड़ दी, बल्कि पूरे समाज के सामने एक गंभीर सवाल खड़ा कर दिया – क्या सिस्टम में इतनी कमी रह गई है कि इंसान की जान भी सुरक्षित नहीं रह सकती? दिल्ली सरकार ने तीन इंजीनियरों को निलंबित कर जांच का आदेश दे दिया है, लेकिन सवाल अब भी यही है – क्या इस जांच से कमल की जिंदगी लौट आएगी, या ये हादसा सिर्फ एक और नाम बनकर रह जाएगा? दोस्तों, सिस्टम की लापरवाही और उसकी कीमत हर किसी को सोचने पर मजबूर कर देती है। क्या दोस्तो कमल की मौत एक हादसा था या फिर एक हत्या। एक वो हत्या जिसका शक कमल के दोस्त जता रहें कि किसी ने उसे वहां मार कर फैंक दिया एक हत्या वो जो सिस्सटम ने कर दी।