उत्तरकाशी डीएम ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण,अधिकारियों में मचा हड़कंप

Spread the love

उत्तरकाशी जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने मंगलवार सांय विकास भवन में संचालित विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में अधिकारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय के बाद भी कार्यालय में उपस्थित नहीं पाए गए। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित सभी कार्मिकों का स्पष्टीकरण लेने के कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने सभी विभागों की गहनता से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने पंचायती राज विभाग और सहकारिता विभाग के अधिकारियों को कार्य की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए। तथा संचालित कार्यों की जानकारी नही होने और संतोषजनक उत्तर नही देने पर नियमानुसार कार्यवाही करने की चेतावनी दी।

जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सहकारिता विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अमीनो की कारगुज़ारी की प्रगति पर कड़ी नाराज़गी जताई और तियां सहकारी समिति के तहत निर्माणाधीन गोदाम और केंद्रीय उपभोक्ता भंडार में प्रस्तावित पुस्तकालय की विस्तृत रिपोर्ट प्रतुत करने के निर्देश दिए। तथा रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराने तक सम्बंधित का वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की और वितीय प्रगति जानी। जिलाधिकारी ने विकास भवन में आरडब्ल्यूडी द्वारा किए जा रहे मम्मतीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया और तय समय के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने महिला बाल विकास विभाग की एकल महिला स्वरोजगार योजना से संबंधित पत्रावली को तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए।