उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर क्रैश: मुख्यमंत्री धामी ने दिए उच्च स्तरीय जांच के निर्देश, 6 यात्रियों ने गंवाई जान

Spread the love

उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी में गुरुवार को गंगनानी के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 7 लोग सवार थे। Uttarakhand Helicopter Accident इनमें से पायलट और 5 यात्रियों समेत कुल 6 की मौत हो गई है। 1 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। हेलीकॉप्टर में सवार 3 यात्री मुंबई, 2 आंध्र प्रदेश और 1 यूपी के हैं। इनमें से मुंबई निवासी 3 महिलाओं, यूपी की एक महिला, आंध्र प्रदेश की एक महिला और गुजरात के पायलट की हादसे में मौत हो गई है। जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जांच पारदर्शी हो और इसकी रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराई जाए ताकि दुर्घटना के असली कारणों का पता चल सके।

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि हेलिकॉप्टर संचालन में सुरक्षा मानकों की समीक्षा कर सभी आवश्यक सुधार शीघ्र लागू किए जाएं। कहा कि तीर्थयात्रियों समेत हर पर्यटक और स्थानीय व्यक्ति की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। बता दे, हेलीकाप्टर प्राइवेट कंपनी एयरोट्रांस सर्विस का था। जिसे 60 वर्षीय रॉबिन सिंह उड़ा रहे थे। हादसा श्रद्धालुओं के यमुनोत्री धाम के दर्शन के बाद खरसाली हेलीपैड से गंगोत्री धाम के लिए उड़ान भरने के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि हादसा हेलीपैड से उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही हुआ। जहां हेलीकॉप्टर गंगनानी में 200 से 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।