चमोली: बद्रीनाथ, पांडुकेश्वर के समीप तीर्थयात्रियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 15 लोग घायल

Share

road accident in chamoli: उत्तराखंड में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं चिंता का सबब बनी हुई हैं। पहाड़ों पर होने वाले सड़क हादसे की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। इसी कड़ी में चमोली जिले में बड़ा हादसा होते होते टल गया। बीते देर शाम चार धाम यात्रा पर आए राजस्थान के पर्यटक बद्रीनाथ दर्शन करने के उपरान्त लौट रहें थे। वाहन के ब्रेक फेल होने से वाहन अनियंत्रित हो गया। मौके की नजाकत को देखते हुए ड्राइवर की सूझबूझ ने 15 सवार पर्यटकों की जान बचाई।

एसडीआरएफ टीम को चौकी लामबगड़ से सूचना मिली कि लामबगड़ बाजार में एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया है। सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट पांडुकेश्वर से मुख्य आरक्षी लवकुश के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू करते हुए स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सभी लोगों को रेस्क्यू कर पांडुकेश्वर अस्पताल पहुँचाया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या RJ 14 TD 4681 में सवार 15 लोग बद्रीनाथ दर्शन करने के उपरान्त लौट रहें थे। लामबगड़ बाजार समीप वाहन के ब्रेक फेल होने से वाहन अनियंत्रित हो गया। मौके की नजाकत को देखते हुए ड्राइवर की सूझबूझ से उक्त वाहन को सड़क के किनारे एक बड़े पत्थर से टकराया गया। जिससे वाहन में सवार लोगों को हल्की फुल्की चोटें आई है। सभी यात्री राजस्थान के रहने वाले है।

घायलों का विवरण:

  • दिनेश पुत्र श्री मेहर चंद्र उम्र 60 वर्ष।
  • पुष्पा पत्नी श्री दिनेश उम्र 58 वर्ष।
  • अंकुश पुत्र श्री दिनेश उम्र 35 वर्ष।
  • रुचि पत्नी श्री अंकुश उम्र 33 वर्ष।
  • आरुष पुत्र श्री अंकुश उम्र 05 वर्ष।
  • प्रिशा पुत्री श्री अंकुश उम्र 03 वर्ष।
  • मनोज कुमार पुत्र श्री ओम प्रकाश उम्र 43 वर्ष।
  • सतीशा दुबेजा पत्नी श्री ओमप्रकाश।
  • नीना दुबेजा पत्नी श्री मनोज कुमार उम्र 43 वर्ष।
  • श्रेया पुत्री श्री मनोज कुमार उम्र 14 वर्ष ।
  • अवनी पुत्री श्री मनोज कुमार उम्र 10 वर्ष।
  • विकास पुत्र श्री ओमप्रकाश उम्र 41 वर्ष
  • ऋतु पत्नी श्री विकास उम्र 40 वर्ष।
  • यश पुत्र विकास उम्र 18 वर्ष।
  • आदित्य पुत्र विकास उम्र 15 वर्ष।