केदारनाथ मार्ग पर पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आया वाहन, एक की मौत, 10 लोग घायल

Share

रूद्रप्रयाग: उत्तराखंड में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मॉनसून की बारिश के साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। हादसे की खबर रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव मुनकटिया से सामने आ रहा है। यहां अचानक पहाड़ी के ऊपर से गिरे मलबे की चपेट में आकर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना पाकर पुलिस और एसडीआरफ की टीम मौके पर पहुंची।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उक्त वाहन में 11 लोग सवार थे। जो गौरीकुंड से सोनप्रयाग की ओर आ रहे थे। अत्याधिक वर्षा होने के कारण मुनकटिया के पास पहाड़ से मलवा खिसककर वाहन पर गिर गया। जिससे 10 लोग घायल हो गए व एक महिला की मौके की मृत्यु हो गई।

एसडीआरएफ टीम, जिला पुलिस, व स्थानीय लोगों द्वारा सयुक्त ऑपरेशन चलाकर घायलों को रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। व उससे उपरांत उक्त महिला नाम पुष्पा उम्र 62 वर्ष निवासी कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र के शव को कटिंग उपकरणों की सहायता से वाहन को काटकर बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

 

घायलों का विवरण

  • ज्योति पत्नी श्री बाला साहब उम्र 40 वर्ष कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र।
  • कल्पना पत्नी श्री जगदीश उम्र 59 वर्ष निवासी करजत अहमदनगर महाराष्ट्र।
  • राम सालुंके पुत्र श्री दत्तामय उम्र 38 वर्ष निवासी गोंदा अहमदनगर महाराष्ट्र।
  • क्रशाना पुत्र बाला साहब उम्र 12 वर्ष कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र।
  • गौतम पुत्र श्री सुनील उम्र 24 वर्ष निवासी पटना बिहार।
  • अंकित शर्मा पुत्र श्री उमाशंकर निवासी बिहार।
  • शिव पुत्र श्री ओमप्रकाश उम्र 24 निवासी पटना बिहार।
  • रमेश पुत्र श्री गब्बर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी बड़ासु।
  • टीका राम उम्र 32 वर्ष नेपाल।
  • पलमन पुत्र श्री बांके बहादुर उम्र 30 वर्ष निवासी नेपाल।