उत्तराखंड में मंदिर के अंदर मजार का वीडियो वायरल, लोगों में उबाल, DM ने दिए जांच के आदेश

Spread the love

Srinagar News: उत्तराखंड में अवैध धार्मिक स्थल और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी है। दूसरी तरफ प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में लैंड जिहाद का मुद्दा गरमाया हुआ है। जगह-जगह सरकारी भूमि पर बने अवैध धार्मिक स्थलों को ढहाया जा रहा है। इस सब के बीच उत्तराखंड के पौड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है। वायरल वीडियो पौड़ी के खिर्सू का बताया जा रहा है। वीडियो में एक मंदिर के अंदर बनी मजार नजर आ रही है। वीडियो को लेकर उत्तराखंड के लोगों में उबाल है। लोग इस धार्मिक स्थल का जमकर विरोध कर रहे हैं। वहीं, इस वायरल वीडियो पर डीएम पौड़ी आशीष चौहान का कहना है कि इन दिनों अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। वीडियो के आधार पर एसडीएम श्रीनगर अजयवीर सिंह को जांच सौंपी गई है। अगर अतिक्रमण पाया गया तो इसपर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इन दिनों प्रदेश भर में अवैध रूप से बनाए गए धार्मिक स्थलों पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत अतिक्रमण की गई सरकारी भूमि से निर्माण ढहाया जा रहा है। अब खिर्सू ब्लॉक के उज्ज्वलपुर में इस तरह मंदिर के अंदर मजार का वीडियो वायरल हो रहा है।