Vikram Sharma मर्डर केस में भाई और शूटर्स का सरेंडर! । Dehradun । Murder Case । Uttarakhand News ।

Spread the love

जी हां दोस्तो विक्रम शर्मा ह’त्याकांड में सनसनीखेज मोड़!भाई और मुख्य आरोपी शूटर्स ने किया सरेंडर, मामले में नया खुलासा।सुपारी किलिंग की गुत्थी अभी भी बरकरार, रहस्य और बढ़ा।पुलिस की जांच और आगामी कार्रवाई पर सभी की नजर।इस हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में मचाई खलबली। कैसे इस मामले में आ गया नया मोड़ बताउंगा आपको अपनी इस रिपोर्ट के जरिए। Dehradun Vikram Sharma Murder Case दोस्तो पूरे प्रदेश को हिला देना वाला देहरादून का विक्रम शर्मा हत्याकांड और अब इस केस में नए खुलासों ने चौकाने का काम किया है। कैसे हुई विक्रम की हत्या और किसने रची थी बड़ी साजिश सब बताउंगा आपको। दोस्तो जमशेदपुर के चर्चित गैंगस्टर विक्रम शर्मा की देहरादून में हुई हत्या के मामले में सनसनीखेज मोड़ तब सामने आ गया, जब विक्रम शर्मा के भाई अरविंद शर्मा ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। देहरादून पुलिस अरविंद शर्मा को विक्रम शर्मा हत्याकांड का प्रमुख साजिशकर्ता मान रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि अरविंद शर्मा ने अपने भाई विक्रम शर्मा की हत्या क्यों की। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि हत्या की वजह कारोबारी विवाद और वर्चस्व की लड़ाई है. जिन तीन शूटरों ने हत्याकांड को अंजाम दिया है, उनके नाम आकाश प्रसाद, आशुतोष कुमार और विशाल है। पुलिस को ये तीनों नाम घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने से मिले हैं।

पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि घटना से पहले तीनों शूटर हरिद्वार रेलवे स्टेशन के निकट एक होटल में ठहरे थे। वहां से तीनों ने स्कूटी व बाइक किराये पर ली। तीनों दोपहिया वाहन से देहरादून पहुंचे और विक्रम शर्मा की हत्या करके वापस निकल गये। गौर करने वाली बात ये कि शुक्रवार की सुबह करीब 10:40 बजे विक्रम शर्मा जिम से बाहर निकल रहे थे, तभी हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोस्तो देहरादून में गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या मामले में जांच तेज हो गई है। इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में देहरादून पुलिस की विशेष टीम जमशेदपुर पहुंच चुकी है और स्थानीय पुलिस के सहयोग से संदिग्ध आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। आरोपी पुलिस को लगातार चकमा देकर फरारी में कामयाब हो रहे है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में बागबेड़ा के विशाल सिंह, आकाश कुमार प्रसाद और जुगसलाई निवासी आशुतोष कुमार सिंह का चेहरा सामने आया है। घटना के बाद से ही तीनों फरार बताए जा रहे हैं। देहरादून पुलिस जमशेदपुर पुलिस के साथ समन्वय बनाकर गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी हुई है। दोस्तो अब सबसे बड़ा सवाल ये कि हत्या का मास्टर माइंड कौन? दोस्तो इस बीच इलाके में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि विक्रम शर्मा की हत्या के पीछे आखिर मास्टर माइंड कौन है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, गैंगवार या आपराधिक वर्चस्व की लड़ाई तो वजह नहीं है।

दोस्तो अपराधियों के तस्वीरें आई सामने जांच के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्या में शामिल संदिग्ध अपराधियों की तस्वीरें भी सामने आई हैं। पुलिस इन तस्वीरों के आधार पर आरोपियों की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। इसके अलावा ये भी की आरोपी विशाल सिंह बागबेड़ा गाराबासा का रहने वाला है। वह वर्ष 2023 में गैंगस्टर अमरनाथ सिंह की बाबाधाम में गोली मारकर हत्या मामले में जेल जा चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर था। आकाश कुमार प्रसाद परसुडीह थाना क्षेत्र के नामोटोला का रहने वाला है। वह अक्टूबर 2024 में शराब कारोबारी विजय साहू की हत्या मामले में जेल गया था। इसके अलावा भी उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जाते हैं। जुगसलाई निवासी आशुतोष कुमार सिंह 22 मई 2023 को टाटानगर रेलवे कार पार्किंग परिसर में नीरज दुबे पर फायरिंग मामले में जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों नेटवर्क को खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिशजारी है कि इस सनसनीखेज हत्या की साजिश किसने रची और इसके पीछे असली मास्टर माइंड कौन है। दोस्तों, विक्रम शर्मा ह’त्याकांड ने पूरे देहरादून और प्रदेश को हिला कर रख दिया है। भाई अरविंद शर्मा और तीन मुख्य आरोपियों के सरेंडर ने मामले में नए खुलासे किए हैं, लेकिन असली मास्टर माइंड की पहचान अभी भी रहस्य है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों के नेटवर्क की जांच जारी रखे हुए है, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाया जा सके। इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की हर नई जानकारी हम आपको अपडेट करते रहेंगे।