जी हां दोस्तो एक तो की चोरी और फिर उसके बाद दिखा दी सीनाजोरी, एक हड़कंप मचा देने वाली तस्वीर हरिद्वार से आई। जहां बिजली चोरी रोकने गए विजिलेंस अधिकारियों के लिए बनी मुसीबत! रिहायशी इलाकों में हुई ऐसी हिंसा कि अधिकारियों को अपनी सुरक्षा खुद करनी पड़ी। दोस्तो कैसे साधारण छापे ने बदल दी माहौल की कहानी और क्यों टीम बनी लोगों के निशाने पर। हरिद्वार जिले के पथरी क्षेत्र के बहादुरपुर जट गांव में बिजली चोरी की शिकायत पर छापेमारी करने पहुंची विजिलेंस टीम के साथ कुछ ग्रामीणों ने अभद्रता कर डाली। आरोप है कि कुछ ग्रामीणों ने टीम पर हमला भी किया। घटना बुधवार सुबह की की बताई जा रही है, जहां छापेमारी की कार्रवाई के दौरान टीम को विरोध का सामना करना पड़ा हालांकि टीम के साथ पुलिस और पीएसी के जवान भी शामिल थे, जिन्होंने मौके पर हालात को काबू किया। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। दोस्तो हरिद्वार के गांव में बिजली चोरी रोकने गई टीम के साथ मारपीट जानकारी के अनुसार ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम को बहादराबाद ब्लॉक में बिजली चोरी की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। बहादरपुर गांव में भी बिजली चोरी की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत का संज्ञान लेकर बुधवार सुबह करीब सात बजे विजिलेंस की टीम गांव में बिजली चोरी की जांच के लिए पहुंची थी। टीम ने गांव में बिजली के खंभों पर अवैध तारों को हटाना और जब्त करना शुरू कर दिया।
दोस्तो ग्रामीणों ने मारपीट के आरोपी को छुड़ाया इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने छापेमारी की कार्रवाई का विरोध कर दिया और उन्होंने टीम का घेराव कर दिया। इसी बीच एक दबंग ग्रामीण ने टीम पर हमला कर दिया। इससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान टीम के साथ अभद्रता करने वाले आरोपी की पहचान की गई। तभी टीम के साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन मौके पर मौजूद अन्य कई लोगों ने आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया। मारपीट के आरोपी की पहचान हुई: पथरी थाना पथरी प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि-बुधवार सुबह ऊर्जा निगम की विजिलेंस की टीम गांव में बिजली चोरी की शिकायत पर छापेमारी करने पहुंची थी। उस दौरान एक ग्रामीण ने टीम के साथ अभद्रता की है। आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। गांव में पुलिस बल तैनात कर स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है. फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है। आगे देखिए कैसे ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम से मारपीट हुई वो बताता हूं दोस्तो आरोप है कि कुछ ग्रामीणों ने आरोपी को छुड़ाने के लिए टीम पर हमला कर दिया। कई ग्रामीण उसे बचाने के लिए टीम के साथ भीड़ पड़े हालांकि टीम के साथ पहले से मौजूद पुलिस और पीएसी के जवानों ने स्थिति को नियंत्रण में किया। इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोस्तो वायरल वीडियो में कई लोग टीम के साथ अभद्रता करते और भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।
फिलहाल गांव में शांति का माहौल है और पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। साथ ही पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है तो दोस्तो, हरिद्वार के बहादुरपुर जट गांव में बिजली चोरी रोकने गई विजिलेंस टीम के साथ हुई मारपीट की यह पूरी घटना दिखाती है कि कुछ ग्रामीण नियमों और कानून का उल्लंघन करते हुए हिंसक हो सकते हैं हालांकि, पुलिस और पीएसी के जवानों ने समय रहते हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रण में किया और गांव में शांति बहाल कर दी। अब मामले में आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। यह घटना एक चेतावनी है—कानून की अवहेलना और हिंसा किसी भी समुदाय के लिए स्वीकार्य नहीं है। लोगों से अपील है कि ऐसे मामलों में संयम बनाए रखें और अधिकारियों के साथ सहयोग करें।