देवभूमि उत्तराखंड में कावड़ मेले के दौरान अचानक बवाल हो गया! सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। जसपुर कोतवाली में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय हिंदूवादी संगठन जमा हो गए, जहां कांवड़ियों पर फेंकी गई वस्तुओं को लेकर हंगामा हो गया। हगांमा क्यों है वो बताउंगा आपको लेकिन पुलिस ने तुरंत स्थिति को काबू में किया और सभी पक्षों को शांत कराया। अब सवाल ये है कि इस वायरल वीडियो के पीछे क्या साजिश थी और क्या भविष्य में ऐसा फिर हो सकता है? दोस्तो, जसपुर में अचानक बढ़ी सनसनी! एक वायरल वीडियो ने शहर की नींद उड़ाकर रख दी। देर शाम अब्दुलवारी चौक के एक घर की छत से कुछ बच्चों द्वारा कांवड़ियों पर फ्रूटी के पैकेट और लकड़ी फेंके जाने का दृश्य कैमरे में कैद हो गया। भाजपा कार्यकर्ता और हिंदूवादी संगठन सीधे कोतवाली पहुंच गए, जहां दोनों पक्षों के बीच कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। लेकिन एस पी स्वपन किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही कर मामले को शांत कराया। क्या ये सिर्फ एक छोटी हरकत थी या फिर किसी बड़ी साजिश की झलक? पुलिस अब सभी पहलुओं की जांच कर रही है और शांति कायम रखने के लिए बल तैनात किया गया है।
जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली में उस वक्त बबाल मच गया जब भाजपा कार्यकर्ता और हिंदूवादी संगठन कोतवाली पहुँचे बताया जा रहा है ओर हिंदूवादी संगठनों का आरोप है बीती देर शाम जसपुर के अब्दुलवारी चौक पर एक घर की छत से विशेष समुदाय के बच्चो द्वारा कांवड़ियों के ऊपर पहले फ्रूटी का खाली पैकेट ओर फिर एक लकड़ी फेंकी गई इस घटना का वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वीडियो वायरल होने के बाद आज सुबह भाजपा कार्यकर्ता और हिंदूवादी संगठन कोतवाली पहुँचे जंहा विशेष समुदाय के लोग भी मौजूद थे वंही एक बार दोनो पक्षो में गहमा गहमी भी हो गई लेकिन स्थानीय पुलिस ने मामले को संभाला वंही पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बच्चो ओर उनके अभिभावकों को कोतवाली बुलाया गया और कार्यवाही के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ दोस्तो भाजपा नेता शीतल जोशी ने बताया कि कांवड़ मेला चल रहा है और कांवड़ यात्रा में विघिन डालने के लिए सरकार को बदनाम करने के लिए माहौल खराब करने के लिए कुछ शरारती तत्वों ने इकट्टा होकर योजनाबद्ध तरीके से छत से पत्थर फेंके जिसकी वीडियो वायरल हुई और आज सभी लोग थाने में पहुँचे जिसमे पुलिस से बातचीत की गई और शिवरात्रि का पर्व होने की वजह से दो दिन का समय पुलिस को दिया गया पुलिस ने कुछ लोगो को पकड़ा भी है जो भी लोग इसके पीछे है उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में कोई भी जसपुर का माहौल खराब ना कर सके।
दोस्तो वंही एस पी काशीपुर ने बताया कि जसपुर कोतवाली क्षेत्र में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे कुछ बच्चे छत से कुछ फेंकते हुए दिख रहे है जिसको लेकर कुछ जनप्रतिनिधि ओर आमजन कोतवाली पहुँचे थे उनके मन मे कुछ आशंका है जिसको पुलिस ने बड़ी तत्परता से कार्यवाही की गई है और आगे भी उससे जुड़े हुए सभी मामलों पर जांच करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है और शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस बल तैनात है। दोस्तो, जसपुर में कांवड़ मेले के दौरान पैदा हुआ यह तनाव अब पुलिस की सतर्कता और समय पर कार्रवाई के चलते शांत हो चुका है। आरोपी बच्चों और उनके अभिभावकों को बुलाकर जांच की जा रही है और भविष्य में ऐसे हालात को रोकने के लिए स्थानीय बल तैनात रखा गया है, लेकिन सवाल यह है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो कितनी आसानी से माहौल को बिगाड़ सकते हैं। इस घटना ने साफ कर दिया कि त्योहार और उत्सव के बीच भी सतर्कता जरूरी है, ताकि समाज में शांति और भाईचारा कायम रहे।