Uttarakhand Election से पहले खतरे में वोट,लाखों वोट पर संकट! Election Update | Uttarakhand News

Spread the love

जी हां दोस्तो दोस्तों, उत्तराखंड चुनाव से पहले बड़ी खबर!करीब 19 लाख मतदाता इस बार अपने वोट से वंचित हो सकते हैं।वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के चलते उनके नाम कटने का खतरा गंभीर रूप से सामने आया है।चुनाव आयोग ने इस मामले पर अलर्ट जारी किया है और सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिपोर्ट के जरिए बताता हूं कि कैसे ये संकट लाखों मतदाताओं के अधिकार पर असर डाल सकता है। दोस्तो ये खबर बड़ी और बेहद अहम है इसलिए वीडियो को अंत तक जरूर देखिएगा क्योंकि यहां बात आपके मताधिकार की है और आपके एक वोट से बहुत बड़़ा फर्क पड़ता है, लेकिन अगर आपका वोट ही नहीं डलेगा तो फिर आप इस लोकतंत्र के चुनावी यज्ञ में आहूती कैसे देंगे कैसे अपनी मनपसंद नेता और सरकार को चुनेंगे। ये खबर आपको अलर्ट करने के लिए है तो गौर कीजिएगा। उत्तराखंड में चुनाव आयोग द्वारा BLO मैपिंग की प्री SIR प्रक्रिया चल रही है, हालांकि बावजूद इसके अभी तक कई सारे लोग SIR गतिविधि का हिस्सा नही बन पाए है। जिसके कारण उत्तराखंड के 19 लाख मतदाताओं पर वोट कटने का खतरा मंडरा रहा है। SIR के दौरान नोटिस जारी होने के बाद इनका वोट कट सकता है।

बता दें प्रदेश में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर से पहले प्री SIR गतिविधि के तहत BLO मैपिंग का काम चल रहा है। जिसके तहत पहले उत्तराखंड के उन मतदाताओं की मैपिंग की जा रही है जिनके या परिवार के वोट 2003 की उत्तराखंड की मतदाता सूची में थे। अब मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने उत्तराखंड में निवास कर रहे उन मतदाताओं की BLO मैपिंग भी शुरू कर दी है, जिनके वोट 2003 मे यूपी या अन्य राज्य मे थे…अब आपको बताता हूं कि कैसे और कहां मतदाता सूची से कट सकता है नाम दोस्तो राज्य में कुल 84,42,263 मतदाता है, जिनमे से 64,63,099 की BLO मैपिंग हुई है। विभिन्न जिलों में 19,79,164 मतदाता ऐसे हैं जिन्होंने BLO की लगातार कोशिश, चुनाव आयोग की अपील के बावजूद अभी तक मैपिंग का रुख नहीं किया है, जल्द ही SIR शुरू हो जायेगा। इसके बाद सभी मतदाताओं तक BLO के माध्यम से SIR फार्म पहुंच जाएंगे जिनकी मैपिंग हो चुकी है। जिनकी मैपिंग नहीं होगी उन्हें 2003 के वोट के दस्तावेज के साथ फॉर्म भर कर देना होगा ऐसा न करने पर नोटिस जारी किया जाएगा तथा नोटिस का जवाब न देने पर मतदाता सूची से वोट कट जाएगा। अब आपको बताता हूं कि अब तक क्या कुछ हुआ है गैर कीजिएगा।

  • रुद्रप्रयाग मे कुल मतदाता 1,96,460, मैप मतदाता 1,87,181,बचे मतदाता 9,279
  • उत्तरकाशी मे कुल मतदाता :2,47,847 मैप 2,32,286, बचे मतदाता15,561
  • चंपावत 2,08,133 ,1,94,655 , बचे मतदाता 13,478
  • बागेश्वर 2,19,781 ,2,04,668 , बचे मतदाता 15,113
  • पिथौरागढ़ कुल मतदाता 3,71,973, 3,43,191,बचे मतदाता 28,782
  • अल्मोड़ा 5,37,117 4,90,020 , बचे मतदाता 47,097
  • टिहरी : 5,19,207 ,4,73,260 , बचे मतदाता 45,947
  • चमोली 3,02,348, 2,73,647 ,बचे मतदाता 28,701
  • पौड़ी : 5,70,975, 5,04,973 , बचे मतदाता 66,002
  • हरिद्वार: 14,55,6541,1,49,401, बचे मतदाता 3,06,253
  • नैनीताल : 8,20,340,6,06,229 , बचे मतदाता 2,14,111
  • यूएस नगर : 13,93,016 , 8,68,470, बचे मतदाता 5,24,56
  • देहरादून : कुल मतदाता 15,99,412, मैप मतदाता 9,35,118, बचे मतदाता 6,64,294

दोस्तों, अब सवाल यह है क्या आपका नाम मतदाता सूची में सुरक्षित है?क्या आपने अपनी BLO मैपिंग करवा ली है, ताकि आपका वोट कटने का खतरा न हो?अगर आपने SIR प्रक्रिया में भाग नहीं लिया, तो क्या आप अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित रह जाएंगे?उत्तराखंड में 19 लाख से ज्यादा मतदाता अभी तक मैपिंग से बाहर हैं। क्या आप उनमें से हैं?अपने वोट का अधिकार बचाने के लिए सावधान रहें और जल्द से जल्द BLO या SIR प्रक्रिया में शामिल हों।