Uttarakhand Weather: देहरादून-नैनीताल समेत आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Spread the love

Uttarakhand Mausam News Hindi: उत्तराखंड मैं मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आईएमडी की ओर से चारधाम यात्रा के लिए आने वाले तीर्थ यात्रियों से अपील की गई है कि मौसम पूर्वानुमान पर अपडेट लेकर यात्रा पर जाएं अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि केदारनाथ-बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री आने वाले 30 तक अपडेट के साथ ही आए। तीर्थयात्री अगर लापरवाही बरतते हैं तो उनके लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है इसीलिए यात्रा पर आने से पहले मौसम पूर्वानुमान पर अपडेट लेकर ही आएं। मौसम विभाग में उत्तराखंड की 8 जिलों नैनीताल चंपावत टिहरी पौड़ी देहरादून हरिद्वार बागेश्वर और पिथौरागढ़ भारी से भारी बारिश होने की आशंका जताई है।

पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के तेवर तल्ख होने से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। भूस्खलन और आकाशीय बिजली गिरने से जान-माल की क्षति हुई है। अगले कुछ दिन प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने देहरादून-नैनीताल समेत आठ जिलों में आज भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद सोमवार को भी कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं। इससे प्रदेश में 43 सड़कें बंद हो गईं। लोनिवि के प्रमुख अभियंता दीपक यादव ने बताया कि सोमवार शाम तक मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में छोटी बड़ी 43 सड़कें बंद थीं।इनमें तीन स्टेट हाईवे, दो मुख्य जिला मार्ग, एक अन्य जिला मार्ग और 37 ग्रामीण सड़कें शामिल थीं। सड़कों को खोलने के लिए 51 जेसीबी को लगाया गया था। उन्होंने बताया कि सड़कों को खोलने के काम में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी, जो अधिकारी कर्मचारी इस काम में लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।