उत्तराखंड में शोक की लहर, जम्मू कश्मीर में पेट्रोलिंग के दौरान बलिदानी हुए सत्ये सिंह बिष्ट

Spread the love

देश की सुरक्षा में तैनात उत्तराखंड के एक और वीर सपूत ने अपने प्राणों की आहुति दे दी है। उत्तराखंड का एक और लाल जम्मू कश्मीर में पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हो गया। Havildar Satye Singh Bisht Martyred जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार में पेट्रोलिंग के दौरान अठुरवाला के जेसीओ सत्ये सिंह बिष्ट (42) शहीद हो गए। वह मूल रूप से ग्राम जुराना, चंद्रबदनी खास पट्टी टिहरी गढ़वाल के रहने वाले थे। वर्तमान में वो पिछले सात साल से अठुरवाला में रह रहे थे। शुक्रवार दोपहर सेवा के अधिकारियों द्वारा बलिदान के परिजनों को सूचना दी गई कि सत्ये सिंह बिष्ट जम्मू कश्मीर में पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हो गए। आज शाम देहरादून एयरपोर्ट पर हेलिकॉप्टर से उनके पार्थिव शरीर को लाए जाने की संभावनाएं हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी संगीता (42) पुत्री स्वाति बिष्ट, महक बिष्ट और पुत्र अयान बिष्ट हैं। बलिदानी के परिवार में दो बहन और एक भाई है।