उत्तराखंड में बदला मौसम! बर्फ से ढका बदरीनाथ धाम

Spread the love

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है, मंगलवार को बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर सीजन की ताजा बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे। Snowfall in Badrinath Dham मौसम में आए इस बदलाव से धाम में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हुई है। जिससे धाम समेत निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। प्रदेशभर में आने वाले दिनों में हल्की बारिश व बर्फबारी से मौसम में बदलाव हो सकता है। बर्फबारी के बाद पूरे बद्रीनाथ क्षेत्र ने चांदी की सी चादर ओढ़ ली है। बद्रीनाथ के चारों ओर बर्फ के चलते नजारे बेहद ही खूबसूरत हो गए हैं। जिला प्रशासन का भी कहना है कि ठंड को देखते हुए बद्रीनाथ धाम में अलाव की व्यवस्थाएं की गई है और सीमांत क्षेत्र में जाने वाले पर्यटकों को मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार रोका गया है। वही हेमकुंड साहिब और नीति घाटी के कई जगहों पर भी बर्फबारी हुई है बुधवार को मौसम साफ है।