उत्तरकाशी में बदला मौसम, ठंड ने बढ़ाई परेशानी, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी | Uttarakhand News

Spread the love

खबर जनपद उत्तरकाशी से, देर रात से हुई लगातार बारिश से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। वर्तमान में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में बर्फबारी हो रही है, जबकि निचले क्षेत्रों में लगातार हुई बारिश से ठंड बहुत अधिक हो गई है। वर्तमान समय में जनपद में हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का यही रुख बना रह सकता है। हल्की बारिश, बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के चलते तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है।