उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज! बारिश और तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी

Spread the love

उत्तराखंड में एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले सप्ताह भर से मौसम खराब बना हुआ है 7 मार्च के बाद जहां 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी का दौर चल रहा था तो उसके बाद यह धारा बढ़कर 3800 मीटर हो गया था। Uttarakhand Weather Forecast मौसम विज्ञान विभाग के ताज बुलेटिन के अनुसार आज वीकेंड के पहले दिन 14 मार्च शनिवार को उत्तराखंड के पांच पहाड़ी जिलों के अलावा अन्य तीन जिलों में भी मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड के पांच पहाड़ी जिलों में मौसम 3800 मीटर से घटकर 3500 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में बारिश बर्फबारी और आकाशीय बिजली चमकेगी। जैसे बीते दो दिन पहले देहरादून, अल्मोड़ा और टिहरी में मौसम खराब बना हुआ था आज भी पश्चिमी विक्षोभ इन जिलों में सक्रिय हो गया है। देहरादून, टिहरी व अल्मोड़ा में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है। जबकि, राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को भी मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा खूब चढ़ा। आंकड़ों पर नजर डालें तो अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री इजाफे के साथ 32.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।