उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज तल्ख है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है, जबकि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। Rain and snowfall in Uttarakhand वहीं मौसम विभाग ने आज फिर बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। रुद्रप्रयाग जिले में कल से लगातार बारिश और बर्फबारी जारी है। केदारनाथ धाम सही आसपास के क्षेत्र में जमकर हो रही बर्फबारी। प्रदेश के 6 जिलों देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज भी मौसम खराब बना रहेगा। आईएमडी ने इन जिलों में तेज बारिश, आंधी और तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश और तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो 25 मार्च तक प्रदेशभर के मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने के आसार हैं।