उत्तराखंड में आज मौसम यू टर्न ले सकता है जिसकी मौसम विभाग ने भी पूर्वानुमान जताया है। प्रदेश के मैदानी और पर्वतीय जिलों के अधिकांश इलाकों में बादल आंख-मिचौनी खेल रहे हैं, जिस कारण आज पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के पांच सीमांत जिले उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में अनेक स्थानों पर 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से माध्यम बारिश और बर्फबारी का गर्जन के साथ अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य के शेष पहाड़ी जिलों में भी हल्की से माध्यम बारिश और बर्फबारी 3300 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में होने की पूरी संभावना है। मैदानी जनपद हरिद्वार, उधम सिंह नगर और देहरादून में भी बारिश का दौरा गर्जन के साथ जारी रहने वाला है। आने वाले दिनों की बात करें तो तीन अप्रैल तक प्रदेशभर में मौसम बदला हुआ रहने का अनुमान है। उधर, रविवार को भी पर्वतीय इलाकों के साथ कुछ मैदानी हिस्सों में हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।