उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी की चेतावनी; इन क्षेत्रों में बरसेंगे बदरा

Spread the love

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से मैदान तक तपिश बढ़ गई है। मैदानी क्षेत्रों में चिलचिलाती धूप पसीने छुटा रही है। Rain and snowfall alert in Uttarakhand मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर आ रही है। आज और कल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों मेें मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के अधिकांश यानी 11 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। सिर्फ दो मैदानी जिलों हरिद्वार और उधमसिंह नगर में बारिश नहीं होगी। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और चंपावत शामिल हैं। ये सभी पहाड़ी जिले हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होगी। चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और पौड़ी में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

देहरादून के पहाड़ी इलाकों में बारिश होगी। कुमाऊं के पांच जिलों पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल में भी बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने किसानों को सुझाव दिया है कि बारिश के अनुमान को देखते हुए कटी हुई फसल अगर खेत में हो तो उसे सुरक्षित स्थान पर रख दें। बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए घर के अंदर रहने और उस दौरान खिड़की दरवाजे बंद रखने का सुझाव दिया है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कई क्षेत्रों में तापमान तेजी से चढ़ रहा है। जिससे दिनभर गर्मी बेहाल कर रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से कम होने के कारण राहत है। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के करवट बदलने से अगले दो दिन पारा सामान्य के आसपास रह सकता है। जबकि, बुधवार से तापमान में तेजी से वृद्धि होने की आशंका है।