उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Spread the love

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट बदला है। देर रात से ही प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो रही है। देहरादून समेत कई जिलों में सुबह से बादल लगे हुए हैं। Uttarakhand Weather Alert Today उत्तराखंड में आज बृहस्पतिवार को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा,बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने / झोंके दार हवाएं ( 40-50 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना जताई हैउत्तराखंड के बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अंदेशा जताया गया है। जबकि राज्य के पवातीय जनपदों में कहीं-कहीं बारिश का तीव्र दौर होने की संभावना जताई है। जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को सचेत रहने की अपील की है। देहरादून में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।