उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में आज बारिश के आसार

Share

उत्तराखंड में लगातार बारिश होने के बाद एक बार फिर मौसम शुष्क हो गया है। जिसके चलते अब गर्मी में भी इजाफा होने लगा है। Uttarakhand Weather Today वहीं आज प्रदेश में तपती गर्मी से राहत मिलने के आसार है। देहरादून मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में सतही हवाएं और झोंकेदार तेज हवाए (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना हैं।

मंगलवार को प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा बागेश्वर, पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। देहरादून में आज आसमान मुख्यतः साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में गर्जन वाले बादल विकसित होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इसे लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। प्री-मानसून की संभावित दस्तक के साथ अगले 11 से 14 जून तक प्रदेश में वर्षा होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है। दरअसल, जून की शुरुआत झमाझम वर्षा के साथ हुई थी। पहाड़ से लेकर मैदान तक हुई बारिश ने गर्मी में सर्दी का जैसा अहसास भी कराया। लेकिन बीते तीन दिन में मौसम शुष्क रहने से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।