उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान, बढ़ेगी ठिठुरन

Share

उत्तराखंड में दीपावली के बाद मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में क़ई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन मौसम विभाग ने आज कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है। Uttarakhand Weather Alert देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज से राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके चलते मैदानी जिलों में आंशिक रूप से बादल छाने और पहाड़ी क्षेत्रो में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 21 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, 22 अक्टूबर से प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 23 से 25 अक्तूबर तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। उत्तराखंड से मानसून 26 सितंबर को पूरी तरह विदाई ले चुका है। इस बार मानसून सीजन का आकलन पिछले मानसून सीजन से करें तो 2024 में 9% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई। इसमें राज्य के 69% एरिया में सामान्य बारिश हुई।